गाजियाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 14 नवंबर की सुबह से सीएनजी के रेट बढ़ा दिए हैं। - Dainik Bhaskar

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 14 नवंबर की सुबह से सीएनजी के रेट बढ़ा दिए हैं।

गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। 45 दिन में यह तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। नए रेट 14 नवंबर की सुबह 6 बजे से लागू हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शनिवार रात ट्वीट करके रेट बढ़ोतरी की जानकारी दी थी। दिल्ली में अब 52.04 रुपए प्रति किलो सीएनजी मिलेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का नया रेट 58.58 रुपए प्रति किलो होगा। दिल्ली में 2.28 रुपए और बाकी दोनों जिलों में 2.56 रुपए प्रति किलो सीएनजी के रेट बढ़े हैं। गाजियाबाद-नोएडा में इससे पहले 12 अक्तूबर और एक अक्तूबर को सीएनजी के दाम आईजीएल ने बढ़ाए थे। एक अक्तूबर को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी का रेट 53.45 रुपए था। एनसीआर के कई लाख सीएनजी वाहन चालकों पर 14 नवंबर की सुबह से अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

खबरें और भी हैं...


Source link