चंडीगढ़/नई दिल्ली10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई तो वह इंस्पेक्टर राज को खत्म कर देगी। केजरीवाल ने साथ ही कहा कि उनकी पार्टी राज्य में उद्योगों के फलने-फूलने के लिए अनुकूल माहौल तथा व्यापारियों को विकास में भागीदार बनाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिवसीय पंजाब यात्रा के अंतिम दिन बठिंडा में कारोबारियों तथा व्यापारियों की एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आप के सत्ता में आने पर कारोबारियों और व्यापारियों के लंबित वैट रिफंड को तीन-चार महीने में खत्म करने तथा राज्य में उद्योगों को चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक समृद्ध पंजाब बनाना और इसे प्रगति की ओर ले जाना है।
हम एक अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि आप साफ इरादे से काम करती है। उन्होंने कहा, हम आपको दिल्ली की तरह पंजाब में एक ईमानदार सरकार देंगे। हमने दिल्ली में इंस्पेक्टर राज और रेड राज को खत्म कर दिया है केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी कहा है कि वह व्यापारियों को राज्य के विकास में भागीदार बनाएंगे और इंस्पेक्टर राज को खत्म करेंगे।
उन्होंने पूछा, वह अब तक ऐसा क्यों नहीं कर पाए? क्योंकि उनका कोई इरादा नहीं है, उनकी मंशा खराब है। केजरीवाल ने कहा, जब हमने दिल्ली में अपने 49 दिनों के कार्यकाल (राष्ट्रीय राजधानी में आप का पहला कार्यकाल) के दौरान इतनी सारी चीजें कीं, तो चन्नी क्यों नहीं कर पाए? इसलिए मैं कहता हूं कि आम आदमी पार्टी की नकल करना आसान है, लेकिन अमल करना मुश्किल है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment