नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे ऑटो का इंतजार कर रहीं तीन महिलाओं की मौत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने हादसे में तीनों मृत दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार अगर अपनी जिद छोड़कर किसानों की मांगें मान लिया होता तो हमारे किसान परिवारों को यूं सड़कों पर बैठने की जरूरत ही नहीं पड़ती। आज इस तरह के दुखद हादसे होते ही नहीं।
यह हुआ था हादसा: छह महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल होने के बाद अपने घर (पंजाब के मानसा जिला) जाने के लिए डिवाइडर पर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। उसी वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment