पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
लूटपाट का पीड़ित होटलकर्मी रवि। - Dainik Bhaskar

लूटपाट का पीड़ित होटलकर्मी रवि।

हरियाणा के पानीपत जिले में मंगलवार देर रात एक होटल के दो कर्मियों को लूट लिया। एक्टीवा सवार दो बदमाशों ने पहले रास्ता पूछने के बहाने दोनों को रुकवाया। इसके बाद दोनों की जेब में स्मैक होने का अंदेशा जताते हुए बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। तलाशी लेने के बहाने दोनों बदमाशों ने उनके दो मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश धमकाते हुए वहां से एक्टीवा को तेजी से दौड़ाते हुए फरार हो गए।

पहले पूछा रास्ता, फिर की जेब चेक
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में रवि ने बताया कि वह मूल रूप से आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह हाल में शिवनगर पानीपत में रहता है। उसने बताया कि वह एक होटल में नौकरी करता है। 21 दिसंबर की रात करीब सवा 11 बजे वह ड्यूटी खत्म कर अपने साथी सैफ अली के साथ कमरे पर जा रहा था। जब वे शिवनगर गली नंबर 4 पहुंचे तो वहां एक एक्टिवा पर दो व्यक्ति सामने आए। जिन्होंने एक्टीवा को उन दोनों के आगे अड़ा दिया। रुकते ही उन्होंने लाल बत्ती का पता पूछा।
पता पूछने के बाद उन्होंने कहा कि क्या तुम स्मैक बेचते हो। इसके बारे में मना करने पर उन्होंने धमकाना शुरु कर दिया। उनके धमकाने का विरोध किया तो उन्होंने जेब से पिस्तौल निकाल ली। उनकी तरफ पिस्तौल दिखाकर जेब चेक करवाने को कहा। जेब चेक करने के दौरान उन्होंने रवि की जेब से 2500 रुपए और एक मोबाइल फोन निकाल लिया। इसके बाद सैफ अली की जेब चेक की। उसकी जेब से भी मोबाइल फोन निकाल लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...


Source link