Greater Noida, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर सामने आई है, जहां Aster Public School को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जानिए पूरा मामला और कैसे अवैध विज्ञापन बोर्ड स्कूल के लिए मुसीबत बन गए।
क्या है मामला?
Aster Public School, जो नॉलेज पार्क 5 में स्थित है, ने 45 मीटर सड़क के सेंट्रल वर्ज में दो अवैध विज्ञापन बोर्ड लगाए थे। पिछले महीने भी स्कूल ने ऐसे ही अवैध बोर्ड लगाए थे, जिन्हें ग्रेनो प्राधिकरण के अर्बन सर्विस डिपार्टमेंट ने हटाते हुए नोटिस प्रेषित किया था। इसके पहले भी स्कूल पर बसों को सर्विस रोड पर खड़ी करने के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

फिर क्यों लगाया गया जुर्माना?
स्कूल ने पिछली चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते हुए पुनः उसी स्थान पर बिना अनुमति विज्ञापन बोर्ड लगा दिए। जनसुनवाई में आई शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने विज्ञापन बोर्ड हटाए और स्कूल पर 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
प्राधिकरण की सख्ती
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनसुनवाई में आई शिकायतों पर त्वरित और सख्त कार्यवाही की जाएगी।

हैशटैग AsterPublicSchool #GreaterNoidaAuthority #IllegalAdvertisements #RaftarToday
#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।

Comments (0)
Leave a Comment