ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टुडे। बड़ी खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी एम्स ग्रीन एवेन्यू (Aims Green Avenue) से आ रही है, जहां पानी की किल्लत से हड़कंप मचा हुआ है। कई दिनों से पानी नहीं आने की वजह से सोसायटी के हजारों निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। आज परेशान सैंकड़ों रेजिडेंट्स ने चेरी काउंटी पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई और अपना दर्द बयां किया।

पहले भी कर चुके हैं शिकायत

सोसायटी के लोग पहले भी जलभराव और गंदगी की शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निवासियों का आरोप है कि यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रमण वाली बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Aims Green Avenue में पानी की किल्लत से हाहाकार

ठगा हुआ महसूस कर रहे लोग

एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के निवासियों ने बताया कि उन्हें बिल्डर की गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सोसायटी की खामियों को लेकर बिल्डर से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। लोगों का कहना है कि बिल्डिंग के बेसमेंट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ रहा है।

बुनियादी सुविधाओं की कमी

निवासियों ने बताया कि सोसायटी में बुनियादी सुविधाएं भी बर्बाद हो चुकी हैं। लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया है, जिसके चलते लोगों को ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स में चढ़ने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।