ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हवेलिया वेलेंसिया सोसाइटी से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। सोसाइटी के आई-टावर में लिफ्ट अटक जाने से एक महिला और एक मासूम बच्चा करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठेगा।
क्या है पूरा मामला?
यह हादसा सोसाइटी के आई-टावर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लिफ्ट की बिजली अचानक चले जाने से यह दुर्घटना हुई। लिफ्ट के अंदर महिला और मालिक का बच्चा दोनों फंस गए। गर्मी और घबराहट के कारण बच्चा बुरी तरह से रोने लगा। महिला और बच्चा दोनों ही खुद को असहाय पाकर चीखने-चिल्लाने लगे।
मेंटनेंस टीम की मशक्कत
लिफ्ट में फंसे महिला और बच्चे को निकालने के लिए मेंटनेंस टीम ने कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद महिला और बच्चा दोनों ही बुरी तरह सहमे हुए हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला और बच्चा कितनी दहशत में थे। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोसाइटी में सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीते दिनों AOA (Apartment Owners Association) ने बिल्डर को सही से काम ना करने के कारण बाहर निकाल दिया था। यह घटना सोसाइटी के निवासियों के बीच सुरक्षा और मेंटनेंस को लेकर चिंता पैदा कर रही है।
प्रतिक्रिया
लोग इस वीडियो को देखकर बेहद चिंतित हैं और सोसाइटी प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं। प्रशासन ने भी इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ़्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।
हैशटैग: GreaterNoidaWest #लिफ्टहादसा #ग्रेटरनोएडावेस्ट #हवेलियावेलेंसिया #रफ़्तारटुडे #ग्रेटरनोएडा #नोएडापुलिस #SafetyConcerns #SocialMediaViral #ChildSafety #LiftAccident #LiftSafety #बिल्डरAOA

Comments (0)
Leave a Comment