निर्माण गुणवत्ता और इमारतों की सुरक्षा पर अथॉरिटी सख्त, CEO NG Ravi Kumar ने Planning Department को दिए कार्रवाई के निर्देश
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा की हाईराइज हाउसिंग सोसायटियों में निर्माण गुणवत्ता और इमारतों की structural safety को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अब बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण क्षेत्र की 100 से अधिक हाउसिंग सोसायटियों का structural audit कराने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए चिन्हित सोसायटियों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से उन सोसायटियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां residents की ओर से निर्माण गुणवत्ता को लेकर शिकायतें सामने आई हैं अथवा किसी प्रकार के हादसे या structural safety से जुड़े मामले सामने आए हैं। प्रस्तावित audit के जरिए यह जांच की जाएगी कि संबंधित सोसायटियों की इमारतें निर्धारित तकनीकी और संरचनात्मक मानकों के अनुरूप हैं या नहीं।
IIT, NIT और Jamia जैसे संस्थानों से कराया जाएगा ऑडिट
प्राधिकरण के अनुसार structural audit प्रतिष्ठित तकनीकी एवं शैक्षणिक संस्थानों से कराया जाना होगा। इसके लिए IIT, NIT और Jamia जैसे संस्थानों को विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य इमारतों की संरचनात्मक मजबूती और निर्माण गुणवत्ता का स्वतंत्र तकनीकी मूल्यांकन कराना है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने structural audit policy को दिसंबर 2022 में मंजूरी दी थी और वर्ष 2023 के शुरुआती महीनों में इसे लागू किया गया था। नीति के तहत नए प्रोजेक्ट्स को Completion Certificate जारी करने से पहले IIT, NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त structural audit certificate को महत्वपूर्ण शर्तों में शामिल किया गया है।


210 से अधिक हाउसिंग सोसायटियां प्राधिकरण क्षेत्र में
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 210 से अधिक हाउसिंग सोसायटियां हैं। इनमें कई प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन हैं, जबकि कुछ सोसायटियों को अभी तक Completion Certificate नहीं मिला है। ऐसे में प्राधिकरण की योजना के तहत 100 से अधिक चिन्हित सोसायटियों का structural audit कराया जाना प्रस्तावित है। प्राधिकरण की कार्रवाई का दायरा केवल निर्माणाधीन परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहेगा। जिन मौजूदा सोसायटियों में निर्माण गुणवत्ता अथवा सुरक्षा को लेकर शिकायतें मिली हैं, वहां भी तकनीकी जांच कराए जाने की तैयारी है।
CEO के निर्देश के बाद Planning Department ने तेज की प्रक्रिया
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO NG Ravi Kumar ने structural audit को लेकर Planning Department को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग की ओर से चिन्हित सोसायटियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। Planning Department के Senior Manager सुधीर कुमार के अनुसार, कुछ सोसायटियों को structural audit कराने के लिए नोटिस पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अन्य चिन्हित सोसायटियों को भी जल्द नोटिस भेजे जाएंगे।
अब तक एक सोसायटी ने कराया है ऑडिट
प्राधिकरण के अनुसार अभी तक अरिहंत अंबर सोसायटी की ओर से structural audit कराया गया है। अब अन्य चिन्हित सोसायटियों में भी audit प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। Structural audit के दौरान इमारत की संरचनात्मक मजबूती, निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाएगा। इससे प्राधिकरण को यह आकलन करने में मदद मिलेगी कि संबंधित इमारतों में किसी प्रकार की structural कमी या सुरक्षा संबंधी जोखिम मौजूद है या नहीं।
हाईराइज सोसायटियों में बड़ी संख्या में परिवारों के रहने के कारण structural safety का मुद्दा सीधे तौर पर residents की सुरक्षा से जुड़ा है। ऐसे में 100 से अधिक सोसायटियों में प्रस्तावित audit को प्राधिकरण की ओर से भवनों की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता की निगरानी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments (0)
Leave a Comment