ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन, टू और थ्री में एनपीसीएल (नोएडा पॉवर कंपनी लिमिटेड) द्वारा लगातार बिजली कटौती से शहरवासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज के उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि एनपीसीएल बिना किसी पूर्व सूचना के 2 से 4 घंटे तक लगातार बिजली काट रही है, जिससे इस भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं।

आलोक नागर ने एनपीसीएल की खराब सेवा की आलोचना करते हुए कहा कि इतनी ज्यादा शुल्क लेने के बावजूद भी बिजली सेवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अधिकारियों की ओर से न तो फोन उठाया जा रहा है और न ही कोई जानकारी दी जा रही है कि बिजली कटौती का कारण क्या है और इसे ठीक होने में कितना समय लगेगा। उन्होंने कहा, "मैनेजमेंट पूरी तरह से फेल हो चुका है।"

आक्रोशित हैं शहरवासी, प्रदर्शन की चेतावनी
शहरवासियों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है। आलोक नागर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो शहरवासी एनपीसीएल के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनपीसीएल की होगी।

हैशटैग्स: GreaterNoida #ElectricityCrisis #NPCLElectricityCut #RWAFederation #RaftarToday #DeltaSector #NoidaPowerIssues #PowerOutage #GreaterNoidaNews


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)