ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा की कार्यकारिणी की बैठक जीएम मॉल, जगत फार्म पर संपन्न हुई। अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि विजय महोत्सव 2024 के कार्यक्रम के मद्देनजर यह बैठक रखी गई थी। 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक सेंट्रल पार्क, साइट 4 में इस महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा।
मुख्य आकर्षण
कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य प्रतियोगिता का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा, 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व और 13 अक्टूबर को भरत मिलाप और भव्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष दर्शक आकर्षक मेले और विशाल झूलों का भी आनंद ले सकेंगे।

बैठक में शामिल सदस्य
मीटिंग में सरदार मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, हरेन्द्र भाटी, विनोद कसाना, कमल सिंह आर्य, कुलदीप शर्मा, के.के. शर्मा, मुकुल गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, इंजीनियर श्यामवीर भाटी और अमित गोयल उपस्थित रहे।
रफ्तार टुडे ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ्तार टुडे को लाइक करें।
हैशटैग विजयमहोत्सव2024 #श्रीरामलीलाकमेटी #ग्रेटरनोएडा #रफ्तारटुडे #संस्कृतिकाउत्सव #गांधीजयंती #दशहरापर्व #भरतमिलाप #मेलेकाआनंद #WhatsAppChannel #StayConnected #JoinRaftarToday GrandCelebration #VijayMahotsav2024 #ShriRamleelaCommittee #GreaterNoidaEvents #CulturalFestivities #RaftarTodayUpdates #JoinRaftarToday #CommunityCelebrations #GandhiJayantiSpecial #Dussehra2024 #BharatMilapCeremony #FairAndFun #WhatsAppChannel #StayConnected

Comments (0)
Leave a Comment