ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे: रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने मिलकर आज एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 9 अगस्त 2024, शुक्रवार को आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 60 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें आमला, बोटल पाम, नींबू, अशोक, गुलमोहर, जामुन, अमरूद और रॉयल पाम जैसे पौधे शामिल थे।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए क्लब सदस्य आदित्य अग्रवाल ने बताया कि वृक्षारोपण का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन पौधों से न केवल पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में ये पौधे छाया और फल भी प्रदान करेंगे।

रोटरी क्लब ने आर्मी इंस्टीट्यूट में किया वृक्षारोपण,

इस मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास गर्ग, मुकुल गोयल, विनय गुप्ता, कपिल शर्मा, शुभम् सिंघल, कपिल गर्ग, अशोक सेमवाल के साथ आर्मी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो. जे. के. साहू, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. शालिनी शर्मा, डी. के. त्यागी, रोहित कुमार और एनसीसी के छात्र भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

#RotaryClub #TreePlantation #GreaterNoida #EnvironmentalAwareness #RaftarToday

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।