ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। नॉलेज पार्क स्थित जी.एन.आई.ओ.टी. कॉलेज में अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई देने के लिए "परवाज" नामक भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में छात्रों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने शिक्षकों और संस्थान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता और डीसीपी गौतमबुद्ध नगर शक्ति मोहन अवस्थी ने किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में सफलता पाने का मंत्र दिया और जोर दिया कि खुद पर भरोसा रखकर और निरंतर प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य को पाना संभव है।

बीटेक और एमसीए के छात्रों के लिए नृत्य, हास्य, संगीत और नाटक जैसी प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बीटेक में मिस्टर फेयरवेल का खिताब आकाश श्रीवास्तव और मिस फेयरवेल का खिताब पलक गुप्ता को मिला। एमसीए में मिस्टर फेयरवेल अंकुर राघव और मिस फेयरवेल दिव्यांशी गुप्ता को चुना गया।
विशेष खिताब भी दिए गए। मिस्टर पॉपुलर गौरव शर्मा, मिस पॉपुलर स्तुति तिवारी, मिस ग्लैमरस खुशी माहेश्वरी और हैंडसम हंक गौरव ध्यानी को प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियाँ साझा करते हुए शिक्षकों और संस्थान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
संस्थान के निर्देशक डॉ. धीरज गुप्ता ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
हैशटैग: विदाईसमारोह #परवाज2024 #विद्यार्थियोंका_सम्मान #ग्रेटरनोएडा #RaftarToday
ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।

Comments (0)
Leave a Comment