ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे: ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण यूपीसीडा (UPSIDC) ने हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को बढ़ाकर 2.75 से 3.75 कर दिया है। इस कदम से, उन हज़ारों निवासियों को उम्मीद की किरण मिली है, जो पिछले 8 साल से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे थे।

निर्माण के मानकों में राहत:
UPSIDC यूपीसीडा के इस फैसले से कई हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स में निर्माण के मानकों में आई रुकावटें दूर हो गई हैं। पहले, FAR 2.75 होने के कारण कई बिल्डरों ने ज्यादा निर्माण कर लिया था, जिसके चलते ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट (OC) और कंप्लीशन सर्टिफिकेट (CC) की प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब, FAR बढ़ाए जाने के बाद, इन प्रॉजेक्ट्स को OC और CC मिलने की राह आसान हो गई है।

7 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा राहत:
सूरजपुर साइट सी एरिया में स्थित दस से अधिक ग्रुप हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स के करीब 7 हजार परिवार इस फैसले से प्रभावित होंगे। इतने लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें अपने फ्लैट्स की रजिस्ट्री कराने का मौका मिलेगा। यह निर्णय उन निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जिन्होंने सालों से अपने सपनों के घर का मालिकाना हक पाने के लिए संघर्ष किया है।

बिल्डरों पर करोड़ों की बकाया राशि:
हालांकि, बिल्डरों को अभी भी अपने ऊपर बकाया करोड़ों रुपये की राशि को जमा करना होगा, तभी OC और CC मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। अधिकारियों ने बिल्डरों को इसके लिए लगातार नोटिस भेजे हैं, ताकि जल्द से जल्द निवासियों को उनके घरों की रजिस्ट्री मिल सके।

खुशखबरी की उम्मीद:
UPSIDC यूपीसीडा के रीजनल मैनेजर अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि यह कदम उन निवासियों के लिए एक खुशखबरी है, जो इतने सालों से रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे थे। अब, उनके लिए घर का मालिकाना हक पाना सिर्फ एक कदम की दूरी पर है। बिल्डरों ने भी विभाग से संपर्क करना शुरू कर दिया है, ताकि प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

#UPSIDA #UPSIDC #RMAnilSharma #UP #Ragistery #Builder


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)