ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। गौतबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास जंगल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी वह देखते ही देखते पूरे जंगल में फैल गई। सूचना मिलने के बाद ईकोटेक 1 थाना पुलिस और 12 से अधिक दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची हैं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।
फायर विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अभी आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Comments (0)
Leave a Comment