ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने संसद के आगामी सत्र में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) गारंटी बिल पारित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन 21 अगस्त 2024 को दिल्ली में आयोजित किसान मोर्चा की अंतिम बैठक के निर्णय के आधार पर सौंपा गया, जिसमें देश भर के 250 से अधिक किसान संगठनों ने हिस्सा लिया था।
बलराज भाटी की अपील:
बलराज भाटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया कि उन्होंने 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से एमएसपी की गारंटी लागू करने की मांग की थी। आज, जब मोदी स्वयं प्रधानमंत्री हैं, तो उन्हीं सिफारिशों को मानते हुए किसानों को अनाज, फल, सब्जियों और दूध की एमएसपी की गारंटी देने का कानून क्यों नहीं पारित कर सकते?

किसानों की मांग और संघर्ष:
भाटी ने कहा कि हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन किसानों को अपनी इस पुरानी मांग के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मोदी के चार सहयोगी दल—तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल (यू), जनता दल (एस), और राष्ट्रीय लोक दल—लिखित रूप में एमएसपी गारंटी की मांग का समर्थन कर चुके हैं।
भाटी ने कहा, "किसान की हर फसल पर एमएसपी गारंटी बिल पारित होने से किसान आबाद होगा, और जब किसान आबाद होगा, तो देश भी आबाद होगा। आज किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है, जिससे किसान कर्ज में डूब जाते हैं, और कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है।"
ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद किसान नेता:

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रशान्त भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, जिला संगठन मंत्री रिंकू भडाना, तहसील अध्यक्ष सोविंदर भाटी, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र, नोएडा महानगर उपाध्यक्ष लोकेश वैष्णव, महानगर उपाध्यक्ष मदन भाटी, इरशाद, ग्राम अध्यक्ष प्रदीप बैरागी, रविन्द्र बैरागी, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष तपसी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हैशटैग: #MSP #RaftarToday #KisanAndolan #BalrajBhati #PMModi #RahulGandhi
? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

Comments (0)
Leave a Comment