ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे: इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने तीज महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ किया। इस खास मौके पर महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी प्रतिभा और उत्साह का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। महोत्सव में आकर्षक गेम्स और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सुंदर मेहंदी, चूड़ी, बेस्ट ड्रेस और डांस प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। सरप्राइज रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया और जमकर सराहना बटोरी। इस मौके पर तीज क्वीन के खिताब से प्रतिभा को नवाजा गया, जबकि उमा गोयल को मेहंदी क्वीन और वर्णिका को बैंगल क्वीन का ताज पहनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अनीता सिंगला और सचिव मधुशी वर्मा ने की, जिन्होंने सभी सदस्यों और गेस्ट का स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी कार्यक्रम संयोजकों और क्लब ऑफिसर्स की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें भी धन्यवाद दिया गया।
#TejFestival #WomenEmpowerment #RaftarToday
? रफ्तार टुडे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

Comments (0)
Leave a Comment