ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।
उत्तर प्रदेश सरकार की बुल्डोजर नीति का असर अब गांवों तक पहुंच चुका है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने देवला गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6,000 वर्ग मीटर जमीन को कालोनाइज़रों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन पर बन रहे तीन फार्म हाउस और 100-200 वर्ग मीटर के कई अवैध प्लॉटों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई प्राधिकरण की सख्त मंशा को दर्शाती है कि अधिसूचित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बगैर अनुमति निर्माण नहीं कर सकता।


बिना अनुमति और नक्शा पास कराए हो रहा था अवैध निर्माण

देवला गांव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है। यहां खसरा संख्या 472 की लगभग 6,000 वर्ग मीटर जमीन पर कुछ कालोनाइज़र अवैध रूप से फार्म हाउस बना रहे थे और छोटे-छोटे प्लॉट काटकर उन्हें बेचने की योजना बना रहे थे। यहां तक कि कुछ प्लॉटों पर फाउंडेशन का काम भी पूरा हो चुका था। प्राधिकरण ने पहले कई बार नोटिस देकर इनसे निर्माण कार्य रोकने को कहा, लेकिन जब इसका असर नहीं हुआ, तो सीधे कार्रवाई का रास्ता अपनाया गया।


जमीन को मुक्त कराने उतरा 250 से ज्यादा स्टाफ

महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को 6 जेसीबी, ट्रक और 250 से अधिक स्टाफ के साथ प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे से अधिक समय तक चले अभियान में सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इसमें तीन फार्म हाउस और कई छोटे-बड़े प्लॉट शामिल थे। प्राधिकरण ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोएडा पुलिस का सहयोग भी लिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने देवला में अवैध निर्माण पर चलाया बुल्डोजर

प्राधिकरण का अल्टीमेटम: अवैध निर्माण हटाओ, वरना भुगतो परिणाम

जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने कहा कि देवला प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र है और इसमें किसी भी तरह का निर्माण प्राधिकरण की अनुमति के बिना गैरकानूनी है। जिन लोगों ने कब्जा कर लिया है, उनसे अपील है कि वे स्वयं निर्माण को तोड़कर जमीन खाली करें, अन्यथा प्राधिकरण कानून के तहत सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।


अधिकारियों की मौजूदगी में चला बुल्डोजर

इस पूरे अभियान में प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, तहसीलदार सचेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, नागेंद्र सिंह, राजेश गौतम, विनोद शर्मा, सन्नी यादव, नरोत्तम सिंह, और रतिक सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इनकी निगरानी में कार्रवाई हुई ताकि कोई कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।


एसीईओ की अपील: जमीन खरीदने से पहले पूरी जांच करें

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि वे ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से अनुमति और नक्शे की जांच अवश्य करें। अवैध कॉलोनियों में निवेश कर लोग न केवल अपनी गाढ़ी कमाई गंवाते हैं बल्कि कानूनी झंझटों में भी फंसते हैं। प्राधिकरण की तरफ से बार-बार चेतावनी दी जा रही है कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई निर्माण अवैध है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने देवला में अवैध निर्माण पर चलाया बुल्डोजर

जमीन के अवैध धंधे पर कसा शिकंजा, अन्य कालोनाइज़रों में डर का माहौल

इस बड़ी कार्रवाई से अन्य अवैध कालोनाइज़रों में खलबली मच गई है। प्राधिकरण का यह कदम साफ संकेत है कि यदि किसी ने अधिसूचित क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा या प्लॉटिंग की कोशिश की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और भूमाफियाओं के खिलाफ सरकार की ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का प्रतीक बन गई है।


प्राधिकरण की चेतावनी: सावधानी ही सुरक्षा है

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आम जनता को यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले ज़रूर प्राधिकरण की वेबसाइट या दफ्तर से वैधता की पुष्टि करें। प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं। एक बार ग़लत जगह निवेश किया तो उसका नतीजा आर्थिक नुकसान और कानूनी उलझनों के रूप में भुगतना पड़ सकता है।


#GreaterNoida #RaftarToday #BulldozerAction #DevlaEncroachment #IllegalColony #GrNoidaAuthority #PrernaSingh #LandMafia #FarmhouseDemolition #JCBAction #NoCompromisePolicy #UttarPradeshNews #GNIDA #IllegalConstruction #PlottingScam #LandEncroachment #RealEstateWarning #UPNews #GrNoidaBulldozer #DistrictAction #AvedhNirman


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Raftar Today WhatsApp Channel पर जुड़ें

Follow the Raftar Today channel on Twitter (X):
Raftar Today (@raftartoday)