ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने शुक्रवार को सेक्टर पी-वन, टू व थ्री और ईकोटेक 6, 9 व 11 का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, ओवरहेड टैंक परिसर में साफ-सफाई की कमी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। एसीईओ ने पाया कि इन परिसरों में घास और झाड़ियां उगी हुई थीं, जो साफ-सफाई की कमी का प्रमाण थीं। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत इन खामियों को दूर करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

परिसरों में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी
निरीक्षण के दौरान ACEO प्रेरणा सिंह ने जोन-2 और जोन-5 के अंतर्गत आने वाले इन सेक्टरों में बने ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक और यूजीआर का भी मुआयना किया। उन्होंने जलापूर्ति के लिए क्लोरीनेशन सिस्टम की जांच की और किसी भी प्रकार की लापरवाही को सख्त चेतावनी दी। एसीईओ ने यह भी सुनिश्चित किया कि लॉग बुक और कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित जांच की जाए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की कोताही न हो।

स्ट्रीट लाइट और नए पोल का निरीक्षण
इसके अलावा, एसीईओ ने सेक्टर पी-4 में लगाए जा रहे नए स्ट्रीट लाइट पोल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता का भी जायजा लिया। उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार और अनुज आनंद समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

इस निरीक्षण के बाद एसीईओ ने साफ शब्दों में कहा कि साफ-सफाई और रखरखाव के मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने और सभी खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

टैग्स: #ACEO #IASPrernaSingh #Inspection #GreaterNoidaAuthority #OverheadTank #BigNewsfromGreaterNoida #GreaterNoidaNews

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)