ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आईएएस अधिकारी प्रेरणा सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) का पद सौंपा गया है। इस बदलाव के तहत सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिकारियों के बीच नई जिम्मेदारियों का आवंटन किया है। प्रेरणा सिंह को आते ही कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS सौम्या श्रीवास्तव के विभाग में कोई बदलाब नही है। वह पहले की तरह ही विभाग देखते रहेंगे

ACEO सौम्य श्रीवास्तव अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भूलेख, किसान, आबादी नियोजन, विधि, बिल्डर, संस्थागत और इंडस्ट्री विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में किसानों से जुड़े विवाद खत्म हो जाएंगे।

IAS सौम्या श्रीवास्तव

नई जिम्मेदारियों का आवंटन

प्रेरणा सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नव नियुक्त एसीईओ प्रेरणा सिंह को आते ही आईजीआरएस, जनसुनवाई, कौशल विकास, संस्कृति, ग्रेटर नोएडा मेट्रो, जल विभाग, सीवर विभाग, सिस्टम विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और वाणिज्यक विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उनके प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

IAS प्रेरणा सिंह

IAS अन्नपूर्णा गर्ग:

  • सिस्टम विभाग
  • स्वास्थ्य विभाग
  • वाणिज्य सूचना प्रौद्योगिकी
  • विद्युत यांत्रिकी
  • रोड परिवहन व्यवस्था
  • आईआईटीजीएनएल
  • डीएमआईसी
  • वित्त, मार्केटिंग
  • वाणिज्य, उद्योग संपत्ति
  • बिल्डर, विधि
  • आईजीआरएस और आतेक्रमण
IAS अन्नपूर्णा गर्ग:

IAS श्रीलक्ष्मी वीएस:

  • उद्यान विभाग
  • शहरी सेवाएं
  • कार्मिक विभाग
  • मानव संपदा पोर्टल
  • स्वास्थ्य विभाग में गौशाला और डॉग आदि
IAS श्रीलक्ष्मी वीएस

IAS प्रेरणा सिंह:

  • आईजीआरएस
  • जनसुनवाई
  • कौशल विकास
  • संस्कृति
  • ग्रेटर नोएडा मेट्रो
  • जल विभाग
  • सीवर विभाग
  • सिस्टम विभाग
  • सूचना प्रौद्योगिकी विभाग
  • वाणिज्यक विभाग

IAS आशुतोष कुमार द्विवेदी:

  • आवासीय संपत्ति
  • प्राधिकरण की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन
  • स्पॉट प्रबंधन समिति
  • स्पोर्ट्स सेल
  • सीएसआर संबंधी कार्य
  • ग्रुप हाउसिंग
  • कोऑपरेटिव सोसाइटी
  • केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति
  • नोएडा और ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति
  • नाइट सफारी
  • हेलीपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट
IAS आशुतोष कुमार द्विवेदी

नए बदलावों से उम्मीदें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इन नए बदलावों से शहर के विकास और प्रशासनिक कार्यों में तेजी की उम्मीद की जा रही है। निवासियों और व्यापारियों को इससे कई लाभ होने की संभावना है।

ग्रेटर नोएडा के निवासियों को अब देखना होगा कि ये प्रशासनिक बदलाव शहर के विकास और सेवाओं में कितना सुधार लाते हैं। सभी नए एसीईओ की जिम्मेदारियां और उनके कार्य आने वाले समय में शहर के लिए कितना सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

#Noida #GreaterNoida #AdministrativeChanges #IASPrernaSingh #IASSaumyaShrivastva #NewResponsibilities #RaftarToday

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ़्तार टुडे को लाइक करें।