संवाद न्यूज़ एजेंसी, हापुड़, धौलाना Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Nov 2021 06:01 PM IST

सार

जनवरी में भी ग्राम पंचायत निधावाली में श्मशान शेड में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ठेकेदार व अवर अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

भरभराकर गिरा निर्माणाधीन शेड - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

हापुड़ में कमीशन के खेल में सरकारी योजनाओं से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों ने श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ा। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने के चलते जिला पंचायत कोटे से निर्माणाधीन सौलाना में निर्माणाधीन श्मशान शैड भरभरा कर गिर जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सौलाना में जिला पंचायत द्वारा तीन लाख की लागत से श्मशान घाट का सुंदरीकरण प्रस्तावित है। निर्माणाधीन शेड के पिलर पर बनाए गए। मगर श्मशान का सुंदरीकरण अभी भी अधूरा ही पड़ा है। सिर्फ कुछ खंभों के साथ पिलर खडे थे। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही गिर गया।

निर्माण कार्य नई अव्वल ईटों से होना था लेकिन ठेकेदार तरुण कुमार द्वारा श्मशान घाट में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की परवाह नहीं की गई। सूचना मिलने पर किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य में की गई धांधली की जांच की मांग उठाई।

क्षेत्र पंचायत सदस्य राखी शर्मा के पति प्रदीप शर्मा ने इस संबंध में एसडीएम धौलाना से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाए। 

विस्तार

Source link