खुर्जा, रफ्तार टुडे। माननीय सांसद गौतमबुद्धनगर डा. महेश शर्मा ने संसदीय क्षेत्र के खुर्जा विधानसभा में स्थित वाजिदपुर में बिजली विभाग के आरडीडीएस स्कीम के तहत जर्जर विद्युत तारों एवं खंभों को बदलने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें जनपद के जो भी जर्जर तार एवं खंभे है उनको शीघ्र ही बदला जायेगा।
टी.एच.डी.सी. इंडिया लिमिटेड के (सीएसआर) फण्ड से स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को साईकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ो की संख्या में स्कूली छात्राओं को साईकिल वितरित की गयी, उसके उपरान्त खुर्जा विधानसभा के कई गावों कहरौला, क्योली खुर्द एवं खुर्जा जंक्षन में ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ कार्यक्रम के तहत देश की मिट्टी को नमन एवं माँ भारती के वीरों का वंदन करते हुए अमृत कलश में चावल एवं मिट्टी संग्रहित की तथा वहां उपस्थित ग्रामवासियों को प्रंच प्रण की शपथ दिलायी। उसके बाद ढकपुरा में फैली बीमारी की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगाए कैम्प का निरीक्षण किया
इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाष सिंह, माननीय विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक श्री विजेन्द्र खटीक, भगवानदास सिंघल एवं प्रमुख लोग सहित काफी संख्या में उपस्थित रहें।

Comments (0)
Leave a Comment