ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ्तार टुडे।।
देश की सरहदों पर भारतीय सेना की वीरता को सलाम और "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर गौरव प्रकट करने के लिए गौरसौंदर्यम सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 18 मई को शाम 6 बजे एक भव्य 'तिरंगा शौर्य यात्रा' का आयोजन किया गया।
इस यात्रा में सोसाइटी के निवासियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल बनाया।


गौरव, शौर्य और एकता का अद्भुत दृश्य

'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्', 'जय हिन्द', 'ऑपरेशन सिंदूर अमर रहे', 'भारतीय सेना ज़िंदाबाद' जैसे नारों से गौरसौंदर्यम सोसाइटी का कोना-कोना गूंज उठा।
नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर टावरों से निकलकर पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ा दी।
छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी ने इस आयोजन में पूरे उत्साह से भाग लिया।


सोसाइटी की सड़कों पर निकली देशभक्ति की मिसाल

यह यात्रा गौरसौंदर्यम के सभी टॉवरों और हाई स्ट्रीट से होती हुई, हरे राम हरे कृष्ण मंदिर पर पहुंची।
यात्रा का समापन एक संवेदनशील और प्रेरक राष्ट्रभक्ति संबोधन के साथ हुआ।


संबोधन में गूंजा गर्व, देश के प्रति कर्तव्य की पुकार

श्री के.एन. गुप्ता, राम कुमार गुप्ता और राज कुमार दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा:

"ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर और निर्णायक नीति की पहचान है। हमारे सैनिकों ने आतंक को उसके घर में घुसकर जवाब दिया है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, और हमें इस भावना को जीवंत रखना है।"

सेक्टर संयोजक राज कुमार दुबे ने कहा कि इस तरह की तिरंगा यात्राएं नागरिकों को राष्ट्र के प्रति जागरूक और एकजुट करती हैं। उन्होंने कहा,

"हमें अपने सैनिकों के बलिदान को केवल सलाम ही नहीं, बल्कि संकल्प में बदलना है।"

भारत माता की जयघोष से गूंजा गौरसौंदर्यम, तिरंगा शौर्य यात्रा में दिखा देशभक्ति का अद्भुत संगम", सोसाइटी की सड़कों पर निकली देशभक्ति की मिसाल

आयोजन में दिखा संगठित प्रयास और जन सहयोग

तिरंगा शौर्य यात्रा के संयोजक अनिल प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि भारत मां के चरणों में श्रद्धा सुमर्पित करने का माध्यम था।
उन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने वाले सोसाइटी के सभी निवासियों और संगठनों का आभार प्रकट किया।


गौरसौंदर्यम ने पेश की मिसाल

इस यात्रा ने यह साबित कर दिया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रिहायशी सोसाइटियां सिर्फ आधुनिकता की मिसाल नहीं हैं, बल्कि संवेदनशीलता, राष्ट्रप्रेम और संगठन शक्ति की भी प्रतीक हैं।


#TirangaShauryaYatra #OperationSindoorVictory #GaurSondaryamSalutesArmy #IndianArmyZindabad #GreaterNoidaWestNews #VandeMataram #JaiHind #NationFirst #ShauryaYatra2025 #RaftarToday #DeshBhaktiKiYatra #UPSocietyNews #HarGharTiranga #IndianArmyPride


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)