गुरुग्रामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

- एडवांस पेमेंट के नाम पर यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए रुपए
- साइबर थाना पुलिस ने एक महीने की जांच के बाद दर्ज किया केस
OLX पर सामान बेचने वाले सावधान रहें। पुराना सामान खरीदने एडवांस पेमेंट करने के नाम पर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक महीने तक जांच के उपरांत केस दर्ज किया है। साउथ सिटी-1 निवासी सुहिता ने बताया कि उन्होंने अपना पुराना फ्रिज बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन दिया था। इसके बाद उन्हें 21 सितंबर को एक महिला ने फोन कर फ्रिज खरीदने की इच्छा जताई। सौदा तय होने के बाद महिला ने सुहिता को एडवांस पेमेंट यूपीआई के जरिए भेजने की बात कही। कुछ ही देर बाद उन्हें बैंक से मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें पता लगा कि उनके खाते से करीब 55 हजार रुपए निकल गए। इस पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने करीब एक महीने तक जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment