नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सरकारी विभाग द्वारा की जाने वाली नीलामी में कम दाम पर ई रिक्शा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाज को पकड़ा गया है। वह सरकारी विभाग में ठेके पर काम कर चुका है, जिस कारण उसे पूरे सिस्टम की अच्छी जानकारी थी। यहीं से उसके दिमाग में लोगों को ठगने का आईडिया मिला। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर पीड़ित का मोबाइल खरीदने वाले एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया।
इनसे मामले में एक मोबाइल और ठगी गई रकम से अठारह सौ रुपए बरामद हुए हैं। डीसीपी नार्थ डिस्ट्रिक सागर सिंह कल्सी ने बताया इस मामले में पच्चीस वर्षी महेश चंद ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें उसने बताया वह सब्जी विक्रेता है। एक सरकारी विभाग में काम करने वाले शख्स ने उसे और रिश्तेदार को सरकारी नीलामी में कम दाम पर ई रिक्शा दिलाने के बहाने ठग लिया है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment