नई दिल्ली7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दाखिले की प्रक्रिया जारी है। 30 अक्टूबर को एडमिशन के लिए चौथी कट ऑफ जारी की जाएगी। दाखिले के लिए तीन कट ऑफ और एक स्पेशल कट ऑफ जारी हो चुकी है। इसके लिए 1 लाख 70 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। अब तक स्नातक पाठ्यक्रम की 70 हजार सीट पर 60 हज़ार से अधिक छात्र एडमिशन ले चुके हैं।
जबकि अब छात्रों के पास भाषा विषय में एडमिशन लेने का अधिक अवसर है। जारी की गई तीन कट ऑफ और स्पेशल कट ऑफ में बड़ी संख्या में छात्रों ने पॉलिटिकल साइंस, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, इकोनॉमिक्स ऑनर्स, इंग्लिश ऑनर्स, हिस्ट्री ऑनर्स सहित बीए प्रोग्राम के कई पाठ्यक्रमों में एडमिशन का मौका अब लगभग खत्म हो गया है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment