नई दिल्ली13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ख्याला इलाके में हुई हत्या के एक मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान 23 वर्षीय आतिफ उर्फ अज्जू, रमेश उर्फ मामा (54), संटी उर्फ विजय मनचंदा (35) और बबलू नागर (35) के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया घटना गत 1 नवम्बर की रात करीब सवा 9 बजे की है। रघुबीर नगर इलाके में पुलिस को दो गुटों में झगड़े के दौरान गोली मारने की सूचना मिली थी।
पुलिस को चार लोग घायल अवस्था में मिले, जिनमें से तीन को गोली लगी थी। घायलों में शामिल सचिन मनचंदा उर्फ बंटी, फतेह और फिरोज को गोली लगी थी, जबकि लोगों की पिटाई से जसकरन नामक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया था। पुलिस ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान जसकरन की मौत हो गई।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment