नई दिल्ली9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक के किशनगढ़ इलाके में बदमाशों ने फॉरच्यूनर कार को निशाना बना फायरिंग की। इस घटना में कार चला रहा शख्स गोली लगने से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ और कनपटी पर गोली लगी थी। घायल की पहचान शफीक उर्फ लक्की के तौर पर हुई। मामले में पुलिस का दावा है मौके पर केवल चार राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे पीसीआर कॉल के जरिए इस घटना की सूचना मिली थी।
घटना के वक्त ड्राइवर की बगल वाली सीट पर सोमराज उर्फ धामी बैठा हुआ था, जबकि उसका पीएसओ किशन पीछे बैठा था। कार सवार तीनों लोग मर्डर केस के एक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से सुनवाई के बाद लौट रहे थे। पिछले साल अमान अशोक की हत्या हुई थी। पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी है इस वारदात में मृतक अशोक के भाई हरेन्द्र और उसके रिश्तेदारों का हाथ है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर अब उनकी तलाश में जुटी है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment