नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पटाखों के प्रतिबंध को लेकर की जा रही प्रतिक्रिया को लेकर विपक्ष को दिल्ली सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में पटाखों की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध करने वालों को बुधवार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए पटाखों को धर्म से जोड़कर ‘प्रदूषण के खिलाफ युद्ध’ को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए दिल्ली वालों की जिंदगी से मत खेलें।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कल दिल्ली और पूरा देश हर बार की तरह दीपावली पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाने जा रहा है। पिछले कई वर्षों से दिवाली के अवसर पर बढ़ते प्रदूषण के कारण हम सभी लोग चिंचित भी रहते हैं। पिछले पांच साल के प्रदूषण के स्तर के आंकड़ों को अगर देखा जाए, तो पहली बार हम पिछले पांच साल के प्रदूषण के स्तर के सबसे बेहतर दिन में बैठे हुए हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स के मापदंड के अनुसार, 2017 में अक्टूबर के महीने में एक्यूआई का औसत 284 रहा।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment