ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने हेतु मेरिट अवार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों के अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति ने गरिमा बढ़ाई।


मुख्य अतिथि और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत
कार्यक्रम में कुमाऊं एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बलवंत सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही आईटीबीपी के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल रबींद्र पांडेय और आयकर विभाग के कार्यक्रम निदेशक श्री अंकुर वार्षनेय गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे।

संस्थान के सीएफओ श्री अभिजीत कुमार, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रो. सुनील कुमार, डायरेक्टर डॉ. विनय गुप्ता, तथा प्रशासनिक निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह सागर ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।


पूर्व कुलपति का प्रेरणादायक संदेश
मुख्य अतिथि प्रो. बलवंत सिंह चौहान ने अवॉर्ड विजेताओं को बधाई देते हुए कहा:
"देश की प्रगति के लिए युवाओं को नई सोच, शोध और नवाचार की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहना होगा। यही युवा हमारे राष्ट्र के सशक्त भविष्य का आधार हैं।"

IEC College ने दिया सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला नगद पुरस्कार

आईटीबीपी के पूर्व IG रबींद्र पांडेय और आयकर विभाग के निदेशक अंकुर वार्षनेय ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।


सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला नगद पुरस्कार
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. डी.पी. सिंह एवं प्रो. नैंपाल सिंह ने जानकारी दी कि संस्थान द्वारा संचालित सभी कोर्सों के टॉपर्स को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। पुरस्कार पाकर उन्हें आगे और मेहनत करने की प्रेरणा मिली।


छात्रों और शिक्षकों की भारी उपस्थिति
कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्रों, अभिभावकों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। यह आयोजन न केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव था, बल्कि छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला एक मंच भी बना।


#IECCollege #GreaterNoida #MeritAwardCeremony #StudentSuccess #HigherEducation #ProfBalwantSinghChouhan #InspiringYouth #TopperAward #EducationNews #RaftarToday


Raftar Today WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va7ghNt7tN5kBsVlJv0v

Twitter पर फॉलो करें:
https://x.com/RaftarToday