फरीदाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
नगर निगम का पानी इस्तेमाल और निकासी के लिए भी कोई वैध कनेक्शन नहीं है। - Dainik Bhaskar

नगर निगम का पानी इस्तेमाल और निकासी के लिए भी कोई वैध कनेक्शन नहीं है।

शहरवासियों को बेहतरीन परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने वाली दिल्ली मेट्रो का फरीदाबाद में बने किसी भी स्टेशन परिसर का कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं है। अधिकांश स्टेशनों पर फायर एनओसी की डेट भी खत्म हो चुकी है। यही नहीं नगर निगम का पानी इस्तेमाल और निकासी के लिए भी कोई वैध कनेक्शन नहीं है। इस बात का खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना से हुआ है।

आरटीआई एसोसिएशन के प्रधान अजय बहल ने दिल्ली मेट्रो कारपोरेशन से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत भवन सुरक्षा व अन्य विषयों पर जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब में डीएमआरसी ने बताया कि उनके किसी भी स्टेशन या आवासीय परिसर के लिए नगर निगम से पानी के इस्तेमाल या निकासी के लिए कोई भी वैध कनेक्शन नहीं मिला है और न ही इसका कोई इस्तेमाल शुल्क उनके द्वारा नगर निगम को दिया जा रहा है। अधिकतर स्टेशन व आवासीय परिसर का फायर एनओसी 5 साल पहले ज़ारी किये गए थे जो अब समाप्त हो चुकी है। सात अक्टूबर को दिए एक अन्य जवाब में डीएमआरसी ने कहा है कि आज तक उनके किसी भी भवन, स्टेशन या आवासीय परिसर को हरियाणा सरकार या हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है।

खबरें और भी हैं...


Source link