दादरी, रफ्तार टुडे। प्राइवेट मेडिकल एसोसिएशन द्वारा अपना प्रथम वार्षिकोत्सव ishi vishi फार्म हाउस दादरी में दिनांक 24 दिसंबर को बहुत धूमधाम से मनाया गया|
इस अवसर पर एसोसिएशन के लगभग सभी सदस्यों ने परिवार सहित हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ के के शर्मा द्वारा पिछले पूरे वर्ष में किए गए कार्यों के बारे में बताया तथा आने वाले वर्ष की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के उपरांत एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों डॉ प्रीति नागर, उमेश शर्मा डॉक्टर संजीव कंसल, डॉ प्रवीण गोयल, डॉ मंजू सिद्धार्थ, डॉक्टर संजीव शर्मा आदि ने सब का आभार व्यक्त किया।

Comments (0)
Leave a Comment