दादरी, रफ्तार टुडे | दादरी में NTPC लैंड होसटी कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन का आज सफलतापूर्वक समाधान हुआ। दादरी के विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए।

श्री नागर ने इस अवसर पर कहा, "हम हमेशा से कर्मचारियों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। इस वार्ता के माध्यम से हमने कर्मचारियों की मांगों और चिंताओं को समझने का प्रयास किया है और जल्द से जल्द उचित समाधान निकाला है। भविष्य में भी हम इसी तरह संवेदनशीलता के साथ सभी मुद्दों का हल करेंगे।"

इस सफल वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया और कर्मचारियों ने विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों की सराहना की। श्री नागर ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस समाधान में सहयोग प्रदान किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि NTPC के कर्मचारियों के हितों का सदैव सम्मान किया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


NTPC #LandHostiProtest #TejpalNagar #Dadri #RaftarToday #GreaterNoidaNews #WorkersRights #EmploymentIssues #ProtestResolution

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)