दादरी, रफ़्तार टुडे। तहसील दादरी के राजस्व ग्राम आमका में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित भूमि पर कब्जा करने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले भूमाफिया सतपाल यादव उर्फ जगधर पहलवान के खिलाफ सूरजपुर जिला न्यायालय ने कड़ा कदम उठाया है।

पीड़ित यशपाल यादव द्वारा न्याय की गुहार लगाए जाने पर न्यायालय ने सतपाल यादव और उसके साथियों पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में सतपाल यादव पर न केवल 1.70 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश का भी आरोप लगा है।

यह कदम क्षेत्र में भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाता है, जहां ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की मांग लगातार बढ़ रही है।

हैशटैग: #Dadri #DadriNews #RaftarToday #GreaterNoida #Bhumafia #AvedhaKabja #GreaterNoidaAuthority

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)