नोएडा, रफ्तार टुडे। .21.9.2022 को उत्तर प्रदेश काँग्रेस आउटरीच विभाग के प्रदेश महासचिव विक्रम चौधरी के नेतृत्व में सेक्टर 2 स्थित कार्यालय पर नवनियुक्त पीसीसी सदस्य पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा का फूल मालाओं एव गुलदस्ता देकर स्वागत किया,अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष लियाक़त चौधरी ने कहा है कि हमारे बीच के कार्यकर्ताओं को ज़िमेदारी देकर मान सम्मान बढ़ाया है।

मेहनती कार्यकर्ताओ को हमेसा से काँग्रेस आगे बढ़ाने का कार्य करती है,पूर्व पीसीसी सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने कहा है कि प्रियंका गाँधी जी ने हमेसा महेनती कार्यकर्ताओ को आगे बढ़ाया है सभी कार्यकर्ता बधाई देते है और उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लियाक़त चौधरी,नवनियुक्त पीसीसी सदस्य मुकेश यादव,यतेंद्र शर्मा,आउटरीच प्रदेश महासचिव विक्रम चौधरी,पूर्व पीसीसी सदस्य सतेंद्र शर्मा,सचिव जीतू शर्मा,रंजन सिंह,कुलदीप सिंह, रोशन कुमार सहित कार्यकर्ता रहे।