चुनाव में आते ही मुझे लगा कि हम चुनाव जीतेंगे सभी जानता का आशीर्वाद मिला- संजय गंगवार प्रभारी मंत्री

सैदनगली विकास के नये आयाम गाड़ेगी- ज़िलाधिकारी अमरोहा

अमरोहा, रफ्तार टुडे। नगर पंचायत सैदनगली अमरोहा में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन डॉ अनुकृति कौशिक ने शपथग्रहण से पहले नगर पंचायत में सफ़ाई अभियान चलाया।
डॉ अनुकृति ने सफ़ाई कर्मचारियो को परिवार का अंग बताते हुए कहा कि सफ़ाई की वजह से ही हम कोरोना से लड़ पाये और यह हमारी जीत है।

डॉ अनुकृति कौशिक को सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला,नगर में सफ़ाई व्यवस्था का कार्य प्राथमिकता से किया जायेगा।

संजय गंगवार प्रभारी मंत्री ने कहा चुनाव में आते ही मुझे लगा कि हम चुनाव जीतेंगे सभी जानता का आशीर्वाद मिला

सैदनगली विकास के नये आयाम गाड़ेगी यह बात ज़िलाधिकारी अमरोहा ने कही।

शपथग्रहण समारोह में प्रभारी मंत्री श्री संजय गंगवार जी, ज़िलाधिकारी एवम् पुलिस अधीक्षक विधायक गण मौजूद रहे।