ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर, रफ्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी ने गौतम बुद्ध नगर के नए जिलाध्यक्ष के रूप में अभिषेक शर्मा को नियुक्त किया है। अभिषेक शर्मा का परिवार पिछले 50 वर्षों से राजनीति में सक्रिय रहा है, और अब उन्होंने अपनी अगली पीढ़ी के रूप में इस दायित्व को संभाला है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि:
अभिषेक शर्मा का परिवार लंबे समय से भाजपा और सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा उनके दादाजी संघ के जिला संघचालक थे, उनके पिता डॉ. राजेश्वर दत्त शर्मा दादरी नगर के संघ चालक रहे हैं। संघ की विचारधारा उनके खून में बसी है

गौतमबुद्धनगर की राजनीति में 16 मार्च 2025 का दिन एक ऐतिहासिक बदलाव का गवाह बना, जब भाजपा ने संगठन महापर्व अभियान के तहत नए जिलाध्यक्ष के रूप में अभिषेक शर्मा के नाम की घोषणा की। इस अहम मौके पर भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया, जबकि अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, पूर्व सांसद मेरठ राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा जिला चुनाव अधिकारी एवं MLC विजय शिवहरे, दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

नोएडा की सांसद डॉक्टर महेश शर्मा से आशीर्वाद लेते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

संघ से मिला संस्कार, भाजपा में की मजबूत पकड़!

अभिषेक शर्मा का जीवन संघ और राष्ट्रवाद से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके दादा जी स्व. डॉ. ओम प्रकाश शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक थे, और उनके पिता डॉ. राजेश्वर दत्त शर्मा दादरी नगर के संघ चालक रहे हैं। संघ की विचारधारा उनके खून में बसी है।

बचपन से ही स्वयंसेवक रहे अभिषेक शर्मा ने 1998 में RSS की प्राथमिक शिक्षा ली और ITC वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। छात्र जीवन में ABVP के जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया।

2006 में भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री, 2008 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 2011 में भाजपा गौतमबुद्धनगर के जिला मंत्री के रूप में पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का कार्य किया।

भाजपा गौतम बुध नगर जिला अध्यक्ष के अभिषेक शर्मा दादा स्वर्गीय डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक रहे थे. जबकि उनके पिता डॉक्टर राजेश्वर दत्त शर्मा दादरी नगर के संघ चालक रहे चुके है. वे बाल्यकाल से ही स्वयंसेवक रहे हैं और विद्यार्थी जीवन में एबीवीपी के साथ काम किया है. उन्होंने 2002-2006 तक एबीवीपी में जिला प्रमुख, विभाग प्रमुख, और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया.

MLC श्री श्रीचंद शर्मा से आशीर्वाद लेते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

हर चुनाव में सक्रिय भागीदारी, मेहनत से हासिल की बड़ी जिम्मेदारी

अभिषेक शर्मा की मेहनत सिर्फ पदों तक सीमित नहीं रही। उन्होंने 2012 विधानसभा चुनाव, 2014 लोकसभा चुनाव, 2017 विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव, 2022 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

उनके इसी समर्पण को देखते हुए भाजपा ने उन्हें अब गौतमबुद्धनगर जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

इन चुनावों में रहे सक्रिय
इसके अलावा, उन्होंने 2006 में जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा के रूप में कार्य किया और 2008 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा बने. अभिषेक शर्मा ने 2011 में जिला मंत्री भाजपा गौतम बुद्ध नगर के रूप में भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया. उन्होंने 2012, 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के विधान सभा और लोकसभा चुनावों में सक्रिय भागीदारी की.

भाजपा के राष्टीय महामंत्री सुनील बंसल आशीर्वाद लेते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां

अभिषेक शर्मा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही गौतमबुद्धनगर और दादरी में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटी।

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:

जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी
नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी और देवा भाटी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, पवन रावल, पवन नागर, दीपक नागर, सतेन्द्र अवाना
भाजपा जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी
सेवानन्द शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, संजय बाली, अर्पित तिवारी
सत्यपाल शर्मा, बीरेन्द्र भाटी, गोविंद चौधरी, राहुल पंडित, ब्रजपाल राठी, नरेश शर्मा
गुरुदेव भाटी, जितेंद्र भाटी, मनोज प्रधान, अजीत मुखिया

इसके अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित रहे।

भाजपा वेस्ट यूपी के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया से आशीर्वाद लेते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

अभिषेक शर्मा ने नए जिलाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करते ही सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:

"भाजपा का सबसे बड़ा आधार उसका संगठन है। मेरा प्रयास रहेगा कि पार्टी को बूथ स्तर तक और मज़बूत किया जाए।"

उन्होंने यह भी कहा कि "भाजपा सरकार की योजनाओं और नीतियों को हर घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर अभी से काम शुरू करेंगे।"

2027 की तैयारी: भाजपा का मास्टर प्लान तैयार

बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

भाजपा जिला पंचायत चेयरमैन अमित चौधरी से आशीर्वाद लेते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने अपने संबोधन में कहा:

"अब हमें 2027 के लिए तैयार होना है। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर काम करना होगा, तभी हम फिर से प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल कर पाएंगे।"

गौतमबुद्धनगर में भाजपा संगठन को मिलेगी नई दिशा

अभिषेक शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने से गौतमबुद्धनगर में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले और वर्षों से भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और वे संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए तैयार हैं।


? हैशटैग: #GreaterNoida #Noida #BJP #GautamBuddhaNagar #AbhishekSharma #BJPJilaAdhyaksh #BJP2025 #RSS #ABVP #TejpalNagar #DhirendraSingh #BJPUP #BJPOrganisationalElection #Tilapata #BJPMeeting #BJPNoida #YogiAdityanath #Modi2024 #BJP4India #UPPolitics #BJPMahaparv

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Raftar Today (@raftartoday)