दिल्ली, रफ्तार टुडे। अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति के 4 वर्ष पूर्ण हुए। कल इस ऐतिहासिक दिन की पूर्व संध्या पर देश के गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा सदस्य विधान परिषद सुभाष यदुवंश एवं दनकौर के जुनेदपुर गाँव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने संसद भवन नई दिल्ली में मिलकर उनको बधाई दी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सुभाष यदुवंश ने कहा कि इस ऐतिहासिक और महान कार्य के लिए हम सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के हृदय से आभारी है। गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नागर ने कहा कि यह भारतीय इतिहास का वह सुनहरा पन्ना है , जिसे पढ़कर देश की पीढ़ियां गर्व, साहस और प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी और आगामी 2024 में देश लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।
Common Issues
अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गृह मंत्री अमित शाह से मिले भाजपा नेता सुभाष यदुवंश व गौतम नगर उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर
अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गृह मंत्री अमित शाह से मिले भाजपा नेता सुभाष यदुवंश व गौतम नगर उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर

Comments (0)
Leave a Comment