ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर भाजपा के सदस्यता पर्व अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की, जिसमें आगामी सदस्यता अभियान के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई गई। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसमें प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाध्यक्ष मावी ने बताया कि इस अभियान के लिए सेक्टर प्रभारियों को नियुक्त किया जाएगा, जो 5 से 6 बूथों पर सदस्यता अभियान की बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने के कार्य में लगेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लक्ष्य से अधिक सदस्यों को जोड़ने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करें।

बैठक में ज़िला महामंत्री योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, सत्यपाल शर्मा, अशोक भाटी, मनीष भाटी, मानकचंद शर्मा और कपिल भाटी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हैशटैग: #RaftarTodaynewsTeam #BJP #BJPNews #GreaterNoida #RaftraToday
? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

Comments (0)
Leave a Comment