लखनऊ, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज लखनऊ में पूर्व मंत्री एवम विधायक माननीय नवाब सिंह नागर जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। इनमें पेरीफेरल कल्दा से होते हुए बादलपुर से निकलकर 130 मीटर रोड से जुड़ने वाली सड़क के निर्माण का प्रस्ताव प्रमुख था। इसके साथ ही तिलपता के भरकर रोड के निर्माण के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।

पूर्व मंत्री एवम विधायक माननीय नवाब सिंह नागर जी ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वासन दिया कि इन दोनों परियोजनाओं पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। यह बैठक क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

हैशटैग: # CMYogiAdityanath #MinisterNawabSinghNagar #GreaterNoidaRoadProjects #RaftarToday

? *Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)