दादरी, रफ्तार टुडे। नगर निकाय चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर में उठापटक का दौर शुरू हो गया है। जिले में इकलौती नगर पालिका दादरी है। रविवार को बहुजन समाज पार्टी से दो बार दादरी नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके अयूब मलिक ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया, खुद भी है अपराधी। उसे अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता दी है। अयूब मलिक गौतमबुद्ध नगर के गैंगस्टर और स्क्रैप माफिया मुनीम का छोटा भाई है। पुलिस निजाम उर्फ मुनीम को गैंगस्टर सुंदर भाटी का कारोबारी चेहरा मानती है।
"बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और दादरी नगर पालिका चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे अयूब मलिक रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए l
उन्होंने पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पार्टी ज्वाइन की है। समाजवादी पार्टी ने दादरी नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए उन्हें अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।" "अयूब मलिक के प्रत्याशी घोषित होने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है l पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके इस निर्णय का स्वागत किया है और दावा किया है कि समाजवादी पार्टी इस बार दादरी नगर पालिका में जीत का परचम लहराएगी।"

Comments (0)
Leave a Comment