ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
शांति, सुरक्षा और सेवा—इन्हीं तीन स्तंभों पर समाज की नींव टिकी होती है, और इन्हीं स्तंभों को मज़बूती देने वाले प्रहरी हैं हमारे पुलिसकर्मी। GL Bajaj Educational Institutions और The Times of India ने इन रक्षकों को मंच पर बुलाकर उनकी निःस्वार्थ सेवा को 'Times Samman 2025' के माध्यम से न केवल सराहा, बल्कि एक प्रेरणादायक संदेश भी दिया—कि समाज उन्हें न भूला है, न भूलेगा।


सुरक्षा के सिपाहियों को मिला समाज का सलाम

यह भव्य आयोजन ग्रेटर नोएडा के पुलिस बल के अनुशासन, तत्परता और सेवा भावना को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया, जिसमें जिले की प्रतिष्ठित हस्तियाँ और युवाओं का अपार उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच आपसी सहयोग को मज़बूत बनाना और नई पीढ़ी को भी सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देना रहा।


मंच पर दमदार मौजूदगी: सम्मान की गरिमा बढ़ाते गणमान्य

इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहीं। उनके साथ मंच की शोभा बढ़ाई—

  • डॉ. महेश शर्मा – सांसद, गौतम बुद्ध नगर
  • सुश्री लक्ष्मी सिंह – पुलिस कमिश्नर, नोएडा
  • श्री तेजपाल नागर – विधायक, दादरी
  • श्री मनीष कुमार – जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर
  • श्री मोहित जैन – COO, Bennett, Coleman & Co. Ltd.
  • डॉ. राम किशोर अग्रवाल – चेयरमैन, GL Bajaj
  • श्री पंकज अग्रवाल – वाइस चेयरमैन, GL Bajaj
  • देबाशीष मिश्रा – Circle CGM, SBI

Associate Sponsors की अहम भूमिका

कार्यक्रम में कई सहयोगियों ने सामाजिक सहभागिता का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया। मंच से इनका विशेष धन्यवाद किया गया:

  • डॉ. पियूष द्विवेदी – समाजसेवी व उद्योगपति
  • श्री शमशाद अली – हमदर्द लेबोरेट्रीज़
  • डॉ. विवेक वैभव – AAV Group
  • हाजी कमरुद्दीन – चेयरमैन, सर्वोकॉन
जीएल बजाज कॉलेज में राज्यपाल आनंदीबाई पटेल के सम्मान करते हुए जीएल बजाज कॉलेज के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया गूढ़ संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंच से कहा:

"किसी भी समाज की असली ताकत उसके वे प्रहरी होते हैं जो दिन-रात चुपचाप अपनी ड्यूटी निभाते हैं। पुलिस बल केवल कानून का नहीं, बल्कि संवेदना, साहस और सेवा का जीवंत प्रतीक है।"

उन्होंने ‘Ease of Doing Business’, बालिकाओं के लिए HPV वैक्सीन, "हरी साड़ी" अभियान, तेल सेवन में 10% कटौती, BMI जांच, और शैक्षणिक नवाचारों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी प्रकाश डाला।


छात्रों को मिला जीवन मूल्य और प्रेरणा का पाठ

GL Bajaj के उपाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल ने कहा:

“हमें गर्व है कि हम उन असली नायकों को मंच पर लाकर सम्मानित कर सके जो समाज को निडर और सुरक्षित बनाते हैं। यह आयोजन हमारे छात्रों के मन में कर्तव्यबोध और राष्ट्रीय चेतना को जीवित रखेगा।”

जीएल बजाज कॉलेज में राज्यपाल आनंदीबाई पटेल के सम्मान करते हुए जीएल बजाज कॉलेज के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल

‘Times Samman 2025’ की खास झलकियाँ

  • पुलिस बल के सदस्यों को शील्ड और प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया
  • छात्रों द्वारा गीत, कविता, और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ
  • ‘सिविल सोसाइटी’ और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद और साझेदारी
  • शिक्षा और सुरक्षा क्षेत्र के लोगों में सकारात्मक सामूहिक ऊर्जा का संचार

? एक आयोजन, अनेक संदेश – सम्मान, सेवा और सहयोग की त्रिवेणी

‘Times Samman 2025’ महज एक समारोह नहीं, बल्कि समाज के प्रहरी और युवाओं के बीच प्रेरणा और विश्वास की नई डोर बाँधने वाला मंच बन गया। इस आयोजन ने यह साबित किया कि शिक्षा, प्रशासन और समाज अगर एकजुट हों तो बेहतर भारत का सपना साकार हो सकता है।


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
? Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

? Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)


? #TimesSamman2025 #GLBajaj #NoidaPolice #AnandibenPatel #UPPoliceRespect #YouthAndPolice #CivilSocietyEngagement #EaseOfDoingBusiness #SwasthSamaj #PoliceHeroes #GautamBuddhNagarNews #NoidaUpdates #InspiringIndia #PublicServiceMatters #SammanKeSipahi #RaftarToday