अख़लाक़ हत्याकांड से चर्चा में रहे बिसहाड़ा गांव पहुंचे पूर्व गृह मंत्री व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजपूतों को साधने की कोशिश, भारी सुरक्षा व्यवस्था के किए गए इंतजाम
दादरी, रफ्तार टुडे । बिसहाड़ा गांव में विपक्ष पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह, भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे, भारी सुरक्षा व्यवस्था के किए गए इंतजाम किए गए है। गोरतबल है की वहीं बिसहाड़ा गांव वही है, जो अख़लाक़ हत्याकांड की वजह से प्रसिद्ध हुआ। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम कैबिनेट मंत्रियों से भी लड़ते हैं आपके लिए आपके अपने सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा जी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुत-बहुत टाइम हो गया है आपसे मिला नहीं हो आपका प्यार मुझे बुलाने के लिए मजबूर कर रहा है मैं गौतम बुद्ध नगर की जनता का प्यार एहसान कभी नहीं भूल पाऊंगा और अपने और आपके डॉक्टर महेश शर्मा से कहता हूं कि अबकी बार जीतने के बाद डॉक्टर साहब कहने पर दोबारा आऊंगा और अबके फूल माला नहीं आपके प्यार और आशीर्वाद लेने के लिए आऊंगा जव आप बुला लोगे जब आऊंगा।

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दादरी में स्थित बिसहाड़ा गांव पहुंचे। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र वेस्ट यूपी की महत्वपूर्ण सीट है। इसको लेकर सभी राजनीति क दलों की नजरें टिकी हुई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए बिसाहड़ा गांव पहुंचे।

बिसहाड़ा गांव अखलाक हत्याकांड की घटना को लेकर पिछले कुछ वर्षों में काफी चर्चा में रहा है। यह एक ऐतिहासिक ठाकुर बाहुल्य गांव है। राजनाथ सिंह के आगमन से यहां जनसभा स्थल पर उत्साह का माहौल देखा गया। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को एक बार फिर मौका देने की अपील की। उन्होंने भाजपा की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया। साथ ही बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा को भी जनता के विकास के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया।

आतंकवाद और नक्सलवाद हुआ खत्म
राजनाथ सिंह ने दावा किया कि मोदी सरकार ने देश को आतंकवाद, नक्सलवाद और अपराध की समस्याओं से लड़ने में सफलता हासिल की है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल भ्रष्टाचार और कुशासन का ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। राजनीतिक गलियारों में इस जनसभा से महेश शर्मा को काफी बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। गौतमबुद्ध नगर सीट पर भाजपा और सपा के बीच की लड़ाई दिलचस्प होने वाली है।



Comments (0)
Leave a Comment