नोएडा, रफ्तार टुडे। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा ने डीपी यादव से सोमवार को शिष्टाचार मुलाकात कर अपने परिवार के वोट देने की मांग की है। श्री यादव ने उन्हें भारी बहुमत से जीतने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि धर्मपाल यादव, जिन्हें डीपी यादव के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के सरफाबाद गांव के रहने वाले हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात करते हुए परिवार समेत यादवों की भारी संख्या में वोट दिलाने की अपील की है। श्री यादव का यादव वोटो बैंक में खासा दखल है। क्षेत्र के लोगों में उनकी खास पकड़ भी है। यादव जाति के लोग उनका आदर करते हैं। श्री यादव पिछले कई वर्षों से राजनीति में निष्क्रिय बने हुए हैं इसके बावजूद वह सामाजिक कार्यों में निरंतर बने रहते हैं। उनकी गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी बिरादरी में अच्छी पकड़ रखते हैं। निवर्तमान सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के डीपी यादव से अच्छे संबंध हैं। इन्हीं संबंधों को लेकर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्होंने भारी बहुमत से जीतने का श्री यादव से आशीर्वाद देते हुए आश्वासन दिया है।

Comments (0)
Leave a Comment