दादरी, रफ्तार टुडे। दादरी नगरपालिका चुनाव में भाजपा नेता का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। गाजियाबाद में गरजेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ और दादरी नगर पालिका में बरसेंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व जितिन प्रसाद, सांसद डॉ महेश शर्मा का दौरा लग गया है।

नगरपालिका परिषद चुनाव दादरी भाजपा के लिए प्रतिष्‍ठा का सवाल बन गया है। चुनाव में जीत के लिए पार्टी हर दाव आजमा रही है। नगर में बाहरी मतदाताओं की अच्‍छी खासी संख्‍या है। चुनाव में बाहरी मतदाता परिणाम बदलने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में भाजपा पूरी तरह बाहरी मतदाताओं को साधने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व लोक निर्माण विभाग मंत्री जतिन प्रसाद और दादरी के चुनावी दंगल में उतार रही है।

ऐसे में पार्टी नेताओं को उम्‍मीद है कि गाजियाबाद से योगी आदित्‍यनाथ गाजियाबाद नगर निगम और ऐसे में भाजपाईयों को दादरी में भी योगी आदित्‍यनाथ के करिश्‍मे की उम्‍मीद है। इनमें दादरी के आसपास के गांवों और जिलों के दूसरे स्‍थानों तथा प्रदेश और देश के दूसरे स्‍थानों से आकर रह रहे लोग हैं।

मतदाता दादरी के चुनाव की दिशा और दशा तय करने की क्षमता रखता है। सभी राजनीतिक दलों की इस बड़े मतदाता वर्ग पर नजर टिकी हुई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्‍ली में नौकरी करते हैं। लेकिन इन स्‍थानों की अपेक्षा दादरी सस्‍ती एवं सुलभ है। ऐसे में स्‍टार प्रचारकों से ही पार्टी को बहुत अधिक उम्‍मीदें है।