ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। 21जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समसारा विद्यालय ने भी योग दिवस का आयोजन किया। 21 जून की सुबह समसारा विद्यालय के प्रांगण में योग का आयोजन किया गया। जिसमे समसारा विद्यालय के कक्षा दसवीं ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही समसारा विद्यालय के शिक्षक, प्रशासनिक विभाग व मेंटनेंस कर्मियों ने इस योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया। समसारा विद्यालय के प्रांगण में ताड़ासन, वृक्षासन आसन, ध्यान, कपालभाति क्रिया, नाड़ी शोधन प्राणायाम, और शीतली प्राणायाम करवाए गए। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या केप्टन प्रवीन राय जी ने स्वस्थ शरीर व मन के लिए योग की आवश्यकता के बारे में बताया और सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।
Common Issues
समसारा विद्यालय में मनाया गया योग दिवस समारोह
समसारा विद्यालय में मनाया गया योग दिवस समारोह

Comments (0)
Leave a Comment