ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रहे भाई-बहन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है।
खुशी भाटी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग व हर्ष ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। अब ये दोनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिसको लेकर ये दोनों अभ्यास में जुटा गए है।
इससे पहले भी कई बार जिला और प्रदेश स्तर पर पदक जीते चुके है। स्कूल की प्रधानाचार्य अदिति बासु ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
इसी को ध्यान में रखते हुए ख़ुशी भाटी ने बालिका वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग और 54 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष भाटी ने हिस्सा लिया था। दोनों भाई-बहन ने अपने आयु वर्ग में बेहतर खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनका कहना है कि उनकी इस उपलब्धि की वजह से आगामी 13 व 14 मई को आयोजित होनी वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
दोनों नोएडा फिजिकल एजुकेशन, मलकपुर में पढ़ाई के बाद रेसलिंग का अभ्यास करते हैं। दोनों अपने रेसलर चाचा व ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से प्रभावित होकर देश के लिए पदक लाने की ठान ली है। कोरोना काल में दोनों अपने घर में ही अभ्यास करते थे। स्कूल के दोनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। इस पहले भी दोनों भाई-बहन ने जिला, राज्य स्तर पर खेलते हुए पदक हासिल कर चुके है।

Comments (0)
Leave a Comment