लखनऊ/ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश अब केवल खेती, उद्योग या सांस्कृतिक धरोहरों के लिए ही नहीं, बल्कि तकनीकी नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की नई राजधानी बनने की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न और नेतृत्व में प्रदेश को आधुनिक तकनीकी का हब बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहा है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UPITS 2025), जो 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा।

इस भव्य आयोजन में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग अपनी पूरी ताक़त झोंकते हुए AI मॉडल का लाइव डेमॉन्सट्रेशन करेगा, जो भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर से आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र साबित होगा।

यूपी का कायाकल्प : पिछड़ेपन से तकनीकी महाशक्ति बनने तक

कभी पिछड़ा कहे जाने वाला उत्तर प्रदेश, आज योगी सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते देश में स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और प्रोडक्टिविटी का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यही कारण है कि अब यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो सिर्फ एक व्यापारिक मंच नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकों की झलक दिखाने वाला आयोजन बन गया है।

हॉल-5 में बनेगा 200 वर्ग मीटर का हाई-टेक पवेलियन

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने यूपीएलसी (उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की देखरेख में 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक शानदार थीम-आधारित पवेलियन तैयार करने की योजना बनाई है।

इसमें स्टार्टअप्स ज़ोन होगा।

स्मार्ट LED वीडियो वॉल और कर्व्ड वीडियो वॉल लगाई जाएंगी।

पवेलियन में VIP लाउंज, कैफेटेरिया और कॉमन विजिटिंग एरिया वैश्विक मानकों के अनुसार तैयार होंगे। यहां आगंतुक न केवल सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को देख पाएंगे, बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी को लाइव अनुभव भी कर सकेंगे।

कर्व्ड LED वॉल और 150 वर्ग फीट की एनामॉर्फिक डिस्प्ले

इस पवेलियन की सबसे बड़ी ख़ासियत होगी 150 वर्ग फीट की एनामॉर्फिक डिस्प्ले स्क्रीन, जिस पर उत्तर प्रदेश की AI उपलब्धियों और तकनीकी गाथा प्रदर्शित की जाएगी। पंडाल में लाइव फीड सेटअप होगा, जिससे रियल टाइम फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सुविधा मिलेगी। इससे आगंतुकों को एक वर्चुअल और इंटरैक्टिव अनुभव मिलेगा।

लाइव सेटअप पर आधारित होगा AI मॉडल

पवेलियन में प्रदर्शित AI मॉडल पूरी तरह लाइव सेटअप पर आधारित होगा।

इसमें कई फ्यूचर-बेस्ड फीचर्स होंगे। यह यूपी में AI के बढ़ते दायरे और उपयोगिता का प्रदर्शन करेगा। इससे आगंतुक समझ पाएंगे कि कैसे AI आने वाले समय में शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रैफिक प्रबंधन और बड़े आयोजनों को बदल रहा है।

एआई में यूपी की उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में AI प्रगति में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। AI प्रज्ञा कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की युवा पीढ़ी को AI दक्ष बनाया जा रहा है। महाकुंभ और अन्य बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए AI का प्रयोग किया गया है।

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर दैनिक कार्यों तक, AI ने दक्षता और पारदर्शिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यूपी बनेगा टेक्नोलॉजी और AI का हब

UPITS 2025 न केवल व्यापारिक साझेदारी का मंच बनेगा, बल्कि यह साबित करेगा कि उत्तर प्रदेश अब डिजिटल इंडिया की रीढ़ बन चुका है। योगी सरकार की रणनीतियां, स्टार्टअप्स की ऊर्जा और AI मॉडल का लाइव डेमॉन्सट्रेशन मिलकर यूपी को आने वाले वर्षों में टेक्नोलॉजी महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे।

वैश्विक आगंतुकों के लिए होगी खास पेशकश

UPITS 2025 का तीसरा संस्करण इस बार खास है क्योंकि इसमें दुनियाभर से डेलीगेशन, स्टार्टअप्स, निवेशक और टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल होंगी।

यहां पर यूपी की टेक्नोलॉजी स्किल्स, स्टार्टअप इकोसिस्टम और AI इनोवेशन की असली ताक़त दिखाई जाएगी।आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग अपनी पूरी ताक़त झोंकते हुए AI मॉडल का लाइव डेमॉन्सट्रेशन करेगा, जो भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर से आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र साबित होगा।