सहसवान, रफ़्तार टुडे। आज नगर सहसवान में तिरंगा यात्रा का आयोजन भव्य तरीके से किया गया। यह यात्रा संस्कृत पाठशाला से शुरू होकर नवादा, बाजार विल्संनगज, कचहरी मार्ग से होते हुए पुनः संस्कृत पाठशाला पर समापन हुई। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागरूक करना और हर घर तक तिरंगा पहुंचाना था।
इस अवसर पर भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव ने घोषणा की कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और देशभक्ति का संदेश हर कोने तक पहुंचाएं।

तिरंगा यात्रा के दौरान ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता, नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी, दीक्षा माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, अवढर शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, सचिन शर्मा, हर्ष यादव, तूफान सिंह, सुरेंद्र यादव, अंकित सक्सेना, बॉबी कोली, आकाश वाल्मीकि, पुत्तन आजाद समेत भाजपा के कई कार्यकर्ता और सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।
इस आयोजन ने नगरवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता की शपथ ली और भारत के गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
#TirangaYatra #BJP #Sahaswan #IndependenceDay

Comments (0)
Leave a Comment