एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Dec 2021 09:43 AM IST

सार

दिल्ली के आरके पुरम में एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया। इस हादसे में महिला और उसके पति की मौत हो गई, हालांकि बच्ची बच गई।

आरके पुरम में सड़क हादसा

आरके पुरम में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

दिल्ली के आरके पुरम में हयात होटल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया। कार में महिला, उसका पति और छह साल की बेटी थी। इस हादसे में महिला और उसके पति की मौत हो गई, हालांकि बच्ची बच गई। पुलिस ने बताया कि आरके पुरम में हयात होटल के पास दुर्घटना के संबंध में जानकारी मिली। हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक ट्रक कार से जा टकराया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।


Source link