पलवल26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के पलवल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला की अश्लील विडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। यही नहीं उन्होंने महिला से पैसे व सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस में दी शिकायत में महिला ने कहा कि कुछ दिनों पहले फेसबुक पर उसकी जान पहचान अशोक नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। बाद में अशोक उससे वाट्सअप नंबर लेकर बातें करने लगा। इस बीच उसने उसे किसी काम का बहाना देकर मितरोल गांव बुलाया। महिला का आरोप है कि यहां वह उसे OYO होटल में ले गया और कोई नशीला पदार्थ पिला दिया।

नशीला पदार्थ पीने के बाद वह बेहोश हो गई तो उसके साथ उसने दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। कुछ दिनों बाद उसने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फिर उसे वहीं बुलाया। यहा उसके साथ भूपेश नाम का एक व्यक्ति और था। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। ऐसे ही अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार कभी महेंद्र व कभी बाला नाम के ‌‌व्यक्ति को साथ लेकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस ने चार के खिलाफ मामला किया दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उसे जबरन शराब भी पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे तंग आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अशोक, भूपेश, महेंद्र व बाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...


Source link